Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeबृज की होली कार्यक्रम आयोजित, त्यागी बाबा भी रहे मौजूद

बृज की होली कार्यक्रम आयोजित, त्यागी बाबा भी रहे मौजूद

Brij's Holi program organized, Tyagi Baba also present

अवधनामा संवाददाता

सीतापुर। (Sitapur) रेउसा स्थित सेवता विधायक ज्ञान तिवारी के आवास पर बृज की होली के रंग, कार्यकर्ताओं के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रज धाम से आए कलाकारों ने आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में फूलों की होली, शिव तांडव, सुदामा चरित्र, चरकुला नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर विधायक ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और आने वाले दिनों में प्रेम भाईचारा और मजबूत करने की बात कही।

विधायक ने कहा मोदी योगी सरकार जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है। जन सामान्य के लोग जनहित की योजनाओं का लाभ ले व त्योहारों को आपसी समन्वय, संस्कारों के साथ मनाएं। विधायक ने कहा उनका प्रयास है कि सेवता विधानसभा का विकास हो। 4 वर्षों के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास किया गया है। आने वाले समय में हर गांव हर परिवार के विकास को लेकर काम किया जाएगा। विधायक ने कहा हर वर्ग हर जाति का सम्मान होना चाहिए सत्तापक्ष व विपक्ष के सभी जिम्मेदार लोग इसका ध्यान रखें। इस अवसर पर संत शिरोमणि त्यागी महाराज ने भी आशीर्वाद दिया। विधायक ज्ञान तिवारी ने सपरिवार त्यागी महाराज की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक रामय ने भी अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने हिंदू राष्ट्र व भारत माता की जय पर अपनी बात रखी उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधायक ज्ञान तिवारी को बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी प्रशांत शुक्ला, उमाकांत मिश्रा, महेंद्र मिश्रा सहित अमरीश, गुरदीन गुप्ता, मीरा सिंह सुपौली, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, श्रीप्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, अंजू तिवारी, रामेन्द्र तिवारी, जया सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, मनोज तिवारी, आनंद दीक्षित, रामपाल मौर्य, संजय कुशवाहा, मनोज सिंह, अरविंद बाजपेई, राजाराम निषाद, लोकेश मिश्रा, रामू शुक्ला आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular