Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeईंट भट्टा श्रमिकों ने मजदूरी निर्धारण में विलम्ब को लेकर दिया धरना

ईंट भट्टा श्रमिकों ने मजदूरी निर्धारण में विलम्ब को लेकर दिया धरना

 

अवधनामा संवाददाता

 

सहारनपुर। ईंट भट्टा श्रमिकों की वार्षिक मजदूरी के निर्धारण मंे हो रहे विलम्ब के विरोध में आज सीटू कार्यकर्ताओं ने उपश्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया और उपश्रमायुक्त को संबोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
आज लेबर कालोनी स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय पर सीटू कार्यकर्ताओं ने ईंट भट्टा श्रमिकों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने उपश्रमायुक्त को सौंपे मांग पत्र में कहा कि विधान सभा चुनाव होने के कारण ईंट भट्टा श्रमिकों की मजदूरी निर्धारण में लगातार विलम्ब हो रहा है। जिसे तत्काल ही समाप्त किया जाये। उन्होंने कहा कि ईंट भट्टों पर कार्यरत पथाई करने वाले श्रमिकों को पंजाब के बराबर 900 रूपये दिये जाये। इसी के अनुपात में जमादारो को भी कमीशन दिया जाये। ईंट भट्टे पर कार्यरत बेलदार, चौकीदार, राविश तथा मुंशी को 26 हजार रूपये मासिक न्यूनतम वेतन व अन्य भत्तों के साथ-साथ प्रति हजार डेढ़ सौ रूपये दिलाया जाये। श्रमिकों व उनके परिवार के लिए शिक्षा स्वास्थ्य, शौचालय, पीने के पानी की सुविधाएं दी जाये। श्रमिकों को खाना बनाने के लिए रसोई गैस की व्यवस्था की जाये। महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा सम्मान की गारंटी भी दिलायी जाये। यदि शीघ्र ही इन समस्याओं पर गौर न किया गया, तो सीटू आंदोलन को मजबूर होगी। इस दौरान सुरेन्द्र कुमार, पप्पू आदि श्रमिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular