Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeशोहरतगढ़ में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी आयोजित, शिक्षा योजनाओं पर हुआ मंथन

शोहरतगढ़ में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी आयोजित, शिक्षा योजनाओं पर हुआ मंथन

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ परिसर में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा का खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार द्वारा माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व बैज लगाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, वहीं डोहरिया खुर्द विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने संगोष्ठी में शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें डीबीटी योजना के तहत अभिभावकों के खातों में भेजे गए 1200 रुपये के उपयोग, प्रेरणा पोर्टल, ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अभिभावकों को एसएमसी, आउट ऑफ स्कूल बच्चों, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा सहित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा के उत्थान और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने आगे बताया कि डीबीटी के तहत भेजे गए 1200 रुपये का उपयोग बच्चों के ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग एवं स्टेशनरी खरीदने में किया जाना चाहिए। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों का मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जबकि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालयों में सहायक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
रामविलास यादव, लालजी यादव और रामदास मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा, रामविलास यादव, बीईओ संजय कुमार, रत्नेश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव, हरीश वर्मा, रामदास मौर्य, मनोज यादव, तुलसीराम, मुस्तन शेरुल्लाह, सुजीत यादव, विजय पाण्डेय, संजीव राम, गायत्री देवी, कल्पना, सावित्री देवी, हाजरा खातून, सरिता यादव, अशोक, परवीन यादव, पप्पू सिंह, सुरेन्द्र भारती, अमरेश कुमार, अभिनाश गोंड, रोविन, अनिल मिश्रा, संतोष यादव, राकेश राज, रामानंद पाण्डेय, रविंद्र गोंड, प्रदीप सिंह, रामाश्रय लाल, संजय चौधरी, विजय बहादुर, बजरंगी लाल, लखन्दर राम, राजकुमार, कन्हैया लाल, कमलभान, अश्विनी शुक्ला, शिवनाथ, कमलाकांत यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कल्पना ने किया तथा अंत में विधायक विनय वर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular