Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

कार्यशाला में जुटे ग्राम प्रधान, स्थानीय पदाधिकारी व प्रधानाध्यापक

एक दिवसीय कार्यशाला में परिषदीय विद्यालयों के संचालन व्यवस्था विकास के संबंध में दी गई जानकारी

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के प्रांगण में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान, स्थानीय पदाधिकारी व विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प योजना से परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से बदल गई। आज सुंदर वातावरण में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में सभी ग्राम प्रधान व विद्यालय के प्रधानाध्यापक आपसी सामंजस बैठाकर कार्य करें जिससे विद्यालय की व्यवस्था और बेहतर हो सके।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्रा ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत 19 बिंदुओं पर कार्य किया गया है। तमाम ग्राम प्रधानो द्वारा विद्यालयों में पूर्ण रूप से योजना के तहत कार्य कर विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में जोड़ने का कार्य किया गया है। कुछ विद्यालय ऐसे हैं जो अभी योजना के तहत प्रक्रिया में है जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में अभिभावकों से संपर्क स्थापित करते हुए नवीन नामांकन व उपस्थित पर सभी लोग सहयोग करें।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की डीबीटी के माध्यम से बच्चों के खाते में पैसा जा रहा है जिसका उपयोग करते हुए बच्चों को ड्रेस जूता मोजा व बैग उपलब्ध कराने का कार्य करें। इस कार्य में ग्राम प्रधानों की भूमिका भी काफी अहम होगी। कार्यशाला में शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, राकेश पांडे, अखिलेश चौधरी, पवन श्रीवास्तव, रामदयाल, दीपक, शेषराम यादव, इश्तियाक अहमद, प्रेम प्रकाश चौबे, अमित मिश्रा, नसीम अहमद, धर्मराज दुबे, मोहम्मद तालिब, आमिर मुख्तार, राम विलास यादव, काज़िम रज़ा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नफीस हैदर रिज़वी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular