Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeMarquee21-22 को होगा ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

21-22 को होगा ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

23 नवंबर को आयोजित होगा तहसील स्तरीय प्रतियोगिता

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज के ग्राउंड पर आगामी 21 व 22 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर विजयी प्रतिभागी बच्चे प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद 23 नवंबर को तहसील स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर ग्राउंड तैयार करने का कार्य रविवार से शुरू कर दिया गया है। इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद ,कबड्डी, खोखो आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। मैदान तैयार करने में शिक्षक रामविलास यादव, मुश्ताक अहमद, अगेय कुमार गौतम, गुलाम हुसैन रिजवी, गणेश गौड़, रियाज अहमद, मेहंदी रिज़वी सुरेंद्र गौड़ आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मैदान को तैयार कराया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संजय कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए तैयारी अंतिम दौर में है। 21 नवंबर से दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें सभी न्याय पंचायत के विजयी प्रतिभागी बच्चे सम्मिलित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular