Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमारोह में कंबल वितरण और बच्चियों को स्कूली बैग दिए गए

समारोह में कंबल वितरण और बच्चियों को स्कूली बैग दिए गए

नदियांव में आयोजित किया गया महिला सशक्तिकरण अभियान
जौनपुर। मछली शहर की नदियाव ग्रामसभा में रविवार को महिला सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मछली शहर की समाजवादी पार्टी की विधायक एवं सपा की स्टार प्रचारक डॉक्टर रागिनी सोनकर के निर्माणाधीन आवास पर किया गया। समारोह में ठंड के बावजूद विधानसभा की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में कंबल वितरण और बच्चों को स्कूल बैग दिए गए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सशक्त नारी ही देश और समाज की सच्ची पहचान है। एक महिला जब आगे बढ़ती है  तो पूरा परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होता है। जो सपने लेकर महिलाएं आई हैं वही सपने लेकर मैं भी सदन में पहुंची थीं।
इस अवसर पर विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता और समानता की ओर प्रेरित करना है। यह अभियान महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और समाज के हर क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि आज भी समाज में महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान से वंचित रखा जाता है। बाल विवाह, दहेज प्रथा, और लैंगिक भेदभाव जैसी कुप्रथाएं महिलाओं के सशक्तिकरण में सबसे बड़ी बाधा हैं। “बच्चों को पढ़ाने की लो राह, बंद करो ये बाल विवाह” जैसे संदेश समाज को जागरूक करने का प्रयास हैं।
उनका मानना है कि महिलाएं परिवार और समाज का आधार होती हैं। “पढ़ी लिखी नारी, घर-घर की उजियारी” इस बात को दर्शाता है कि शिक्षित महिला न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाती है। नारी सशक्तिकरण के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति अधूरी है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, दहेज प्रथा उन्मूलन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दे पर जागरूक किया गया।
डॉ. रागिनी सोनकर ने अपने संबोधन में कहा, “महिला सशक्तिकरण किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। नारी को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान देकर ही हम एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।”
इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाशनाथ सोनकर,अभिमन्यु यादव पूर्व प्रमुख
श्याम जी यादव प्रधान
सूर्यभान यादव प्रधान, विधान सभा अध्यक्ष विवेक यादव, ब्लाक अध्यक्ष नन्हे यादव ब्लाक अध्यक्ष भारत जिला पंचायत
रोहित दुबे विधानसभा उपाध्यक्ष
आदि लोग उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular