Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को हुआ कंबल...

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को हुआ कंबल वितरण

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। मां शांति सेवा फाउंडेशन द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि पर संस्था संरक्षक डॉ अमरीश कुमार श्रीवास्तव एवं संस्थापक संरक्षक बसंत राम के नेतृत्व में अध्यक्ष नेहा कुमारी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण कराया, अतिथि डॉ अमरीश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था समाजिक कार्यों में तत्पर रहती है संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर नमन करते हुए समाज के जरूरतमंद मजदूर व्यक्तियों को संस्था द्वारा कंबल वितरण किया गया। संरक्षक बसंत राम ने बताया कि सेवा मानव का प्रथम धर्म है। संस्था द्वारा सामाजिक कार्य किए जाते हैं ऐसे में ठंड की शुरुआत को देखते हुए डॉ अंबेडकर के पुण्यतिथि पर कंबल वितरण कार्य शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी ने बताया ठंड की शुरुआत को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्य डॉ अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर आरंभ किया गया है। संपूर्ण ठंडक में संरक्षक बसंत राम एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में आगे भी जरूरतमंद एवं शहर में भ्रमण कर निर्धनों को कंबल वितरण कार्य चलता रहेगा। कार्यक्रम में, डॉ देवेंद्र श्रीवास्तव, इंद्रजीत, पायल, प्रतिमा,संजय प्रजापति समेत कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular