Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeLucknowडालीगंज में पांच सौ असहाय लोगों को बाटा गया कंबल

डालीगंज में पांच सौ असहाय लोगों को बाटा गया कंबल

अवधनामा संवाददाता

लखनऊ, डालीगंज स्थित मोतीचंद्र की गद्दी परिसर में उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा ने शीत लहर से राहत देने के लिए मुख्यमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं के तहत डालीगंज निरालानगर वार्ड के अंतर्गत पांच सौ से अधिक वृद्ध, असहाय, जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अंकित मिश्रा ने कहा कि शहर के सभी जगहों पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जा रहा है वही सदर नायब तहसीलदार सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में बढ़ती ठंड, शीत लहर से बचाव के लिए कंबल वितरण का काम असहाय जनों के लिए जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, सतीश वर्मा, श्री माधव मंदिर महामंत्री अनुराग साहू, संदीप वर्मा, शैलेंद्र, नेमिश सोनी, अनिल अग्रवाल, योगेंद्र नाथ पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular