Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarगैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खेल शुरू वसूले जा रहे अधिक दाम

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खेल शुरू वसूले जा रहे अधिक दाम

अम्बेडकरनगर – जनपद के मसड़ा बाज़ार में घरेलू गैस सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाज़ारी किए जाने का मामला सामने आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरियावन क्षेत्र का एक व्यक्ति बाजार में गैस सिलेंडर को ब्लैक में लगभग 2000 रुपये में बेच रहा है, जबकि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आने वाले मैसेज के अनुसार वही सिलेंडर करीब 950 रुपये में उपलब्ध होता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे दोगुनी कीमत वसूली जा रही है। इस अवैध धंधे के कारण आम जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और सरकारी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो कालाबाज़ारी का यह खेल और बढ़ सकता है। जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular