Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाकियू अंबावता के मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

भाकियू अंबावता के मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संगठन के कैम्प कार्यालय बेवा चौराहा पर सुभाष चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कपिल देव राय राष्ट्रीय प्रवक्ता/पूर्वांचल प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में ज़िला कार्य कार्यकारिणी सिद्धार्थनगर के कुछ पादधिकारियों के बाहर नौकरी और व्यवसाय करने के लिए जाने पर और कुछ लोगो के निष्क्रिय हो जाने के कारण जनपद कार्यकारिणी सहित समस्त तहसील व ब्लाक की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया और नई कार्यकारिणी के गठन के लिए यार मोहम्मद चौधरी मंडल अध्यक्ष बस्ती को जनपद सिद्धार्थनगर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया तथा भविष्य में यार मोहम्मद चौधरी द्वारा सभी कार्य संपन्न किये जायेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से कपिल देव राय राष्ट्रीय प्रवक्ता, ईश्वरी प्रसाद मिश्रा प्रदेश महासचिव, सुभाष चन्द्र तिवारी प्रदेश सचिव, यार मोहम्मद चौधरी मंडल अध्यक्ष बस्ती, यार अली मंडल महासचिव, विरेन्द्र मौर्या जिला अध्यक्ष बस्ती, उदय प्रताप चौधरी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सुदामा प्रसाद यादव तहसील अध्यक्ष इटवा, अमरूल्लाह तहसील अध्यक्ष भानपुर, सालिक राम चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष डुमरियागंज आदि तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular