Friday, March 7, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurभाजयुमो नगर इकाई ने लगाया माइक्रो डोनेशन शिविर

भाजयुमो नगर इकाई ने लगाया माइक्रो डोनेशन शिविर

 

अवधनामा संवाददाता

शासन की नीतियों से प्रभावित होकर सहयोग कर रहे लोग : इंद्रेश तिवारी
ललितपुर। भाजयुमो नगर इकाई ने तलाबपुरा में स्थित तालाब मंदिर के पास माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया गया। इस दौरान लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया, साथ ही ऑनलाइन डोनेशन लिया गया। महामंत्री व नगर सयोंजक आशीष हुंडैत ने कहा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी के सदस्य बनकर देश के प्रति समर्पण कर रहे हैं। वैभव ने कहा कि माइक्रो डोनेशन के तहत सहयोग की भावना से सहयोग कर रहे हैं। नगर महामंत्री इंद्रेश तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश स्तर पर माइक्रो डोनेशन के तहत लोगों को जोडऩे का काम कर रही है। कोई भी व्यक्ति पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये डोनेशन दे सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए जन विश्वास को साथ लेकर कई कीर्तिमान स्थापित किया है। जनता सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कर रही है। कार्यक्रम में नगर मंत्री कृष्णा गोलू शर्मा, अनुज श्रीवास्तव, मयंक साहू, सुधांशू शर्मा, राहुल, शुभम, सचिन, अंकित उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular