Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमहानगर व जिले की बैठकों में शामिल हुई भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री...

महानगर व जिले की बैठकों में शामिल हुई भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डा डी. पुरंदेश्वरी

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डा डी. पुरंदेश्वरी बुधवार को अयोध्या प्रवास पर थी। वह महानगर व जिले की बैठकों में शामिल हुई। महानगर में बूथ संख्या 31 करिअप्पा मंडल की बैठक में उन्होने भाजपा संगठन की जमीनी हकीकत व कार्यशैली के बारें में कार्यकर्ताओं से कई सवाल पूछें।
राष्ट्रीय महामंत्री डा डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि मण्डल अगर सशक्त होगा तथा बूथ सक्रिय होगा तब हम हर चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। मण्डल, सेक्टर व बूथ के साथ पन्ना प्रमुख अपनी जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निवार्हन करें। एक बेहतर प्लान के साथ समाज के बीच में जाय। जनता के बीच रहकर उनसे लगातार संवाद स्थापित करते रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने में सफल हुए है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। कार्यकर्ता लोगो के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारें में जानकारी प्रदान करते रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंम्बक तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री व नगर निगम चुनाव के संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, महानगर प्रभारी पद्मसेन चौधरी, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मण्डल प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष रवि सोनकर, बूथ अध्यक्ष सत्य प्रकाश निषाद, बूथ महामंत्री करन निषाद उपस्थित रहे। संचालन नगर महामंत्री रमेश पाण्डेय ने किया।
इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डा डी. पुरंदेश्वरी ने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ रामलला व हनुमानगढ़ी व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन किया। दर्शनोपरान्त वह गुप्तारघाट गयी। जिसके बाद भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रयाग में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए प्रस्थान किया। राष्ट्रीय महामंत्री डा डी. पुरंदेश्वरी के सर्किट हाउस पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व रामचन्दर यादव, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, परमानंद मिश्रा, शैलेन्द्र कोरी उपस्थित रहे।
वहीं जिले के सोहावल पूर्वी मंडल में राष्ट्रीय महामंत्री डा डी. पुरंदेश्वरी ने मण्डल कार्यसमिति की बैठक ली। बैठक में उन्होने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना लक्ष्य निधारित करके संगठनात्मक कार्य करें। हर हाल में अपने द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करें। पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निर्वाहन करें। आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति पार्टी की नीतियों से प्रभावित है।
उन्होने कहा कि बूथ कार्यसमिति किसी भी संगठन व पार्टी के लिए सबसे अहम कड़ी होती है। संगठनात्मक दृष्टि से प्रत्येक बूथ सर्वग्राही व सर्वस्पर्शी होना चाहिए। बूथ कार्यसमिति में समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। हम एक सशक्त मण्डल का निर्माण करने के संकल्प के साथ आगे बढ़े। इसके लिए सामूहिक प्रयास जरुरी है। कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर जी,  प्रदेश उपाध्यक्षव जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंम्बक त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, राधेश्याम त्यागी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिंपल, मिंटू सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, महामंत्री आशीष तिवारी उपस्थित रहे। बैठक के उपरान्त उन्होने भारतीय जनता पार्टी के सोहावल पूर्वी के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कोरी  के घर पर भोजन ग्रहण किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular