Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तारित क्षेत्र में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता...

नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तारित क्षेत्र में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न।

अवधनामा संवाददाता

चोपन /सोनभद्र –मंगलवार को चोपन नगर पंचायत विस्तारित क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 एवं 9 में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप से समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोण , पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कार्यकर्ता सम्मेलन में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वैचारिक और अनुशासित पार्टी है जिसके नेतृत्व मे एक एक कार्यकर्ता दिन रात एक कर के काम करता है एवं प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाता है वहीं विकास की गति को और तेज करने के लिए चोपन नगर पंचायत के प्रत्याशी उस्मान अली व सभी सभासदों को भारी मतों से विजई बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार के साथ चोपन का सर्वांगीण विकास कराना है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष साहनी ने कहा श्री राम की नैया पार करने वाली निषाद राज के पद चिन्हों पर चलने वाले सभी कार्यकर्ता उस्मान अली एवं सभी भाजपा सभासदों को विजई बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं । वहीं चेयरमैन प्रत्याशी उस्मान अली ने कहा कि एनडीए गठबंधन के चुनाव चिन्ह भोजन भरी थाली पर व सभी सभासदों के कमल के फूल के चिन्ह पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है जिससे चोपन नगर का चहुंमुखी विकास हो सके। इस मौके पर मंडल प्रभारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी , मनोज चौबे, धर्मेंद्र जायसवाल, सत्यप्रकाश तिवारी ,प्रदीप अग्रवाल, रोहित बिन्द, विकास चौबे ,घनश्याम चौधरी ,लवकुश भारती, श्री श्याम उपाध्याय,छोटेलाल चेरो इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एवं संचालन राजेश अग्रहरि ने किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular