Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeगुलाब बाग के प्रभावशाली लोगों से भाजपाईयों ने किया सम्पर्क

गुलाब बाग के प्रभावशाली लोगों से भाजपाईयों ने किया सम्पर्क

 

अवधनामा संवाददाता

 बूथ से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा

बांदा। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत नगर दक्षिणी मंडल के गुलाब बाग, बूथ नंबर 108 में बूथ समिति तथा बूथ में निवास करने वाले प्रमुख प्रभावशाली लोगों से बूथ के विभिन्न विषयों की जानकारी लेते हुए संवाद किया गया।
सदर विधानसभा के बूथ नंबर 108 में बूथ अध्यक्ष तुलसी सोनी की अध्यक्षता में बूथ समिति तथा बूथ के प्रभावशाली लोगों की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने पिछले 4 चुनावों से पार्टी को मिलने वाले मतों, धर्म और जाति, बूथ पर त्यौहार और मेले, बूथ पर खराब प्रदर्शन के कारण सहित कुल 18 बिंदुओं पर प्रमुख जानकारी लेते हुए सभी से संवाद किया। यहां मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि 2014 से अब तक कमजोर रहे बूथों के सशक्तीकरण के लिए यह अभियान पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा तथा लोकसभा क्षेत्र के स्तर पर सूचीबद्ध प्रमुख पदाधिकारियों को संगठन द्वारा इस कार्य में लगाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विधायक, सांसद तथा विधान परिषद सदस्य द्वारा बूथों में जाकर लाभार्थियों से संपर्क व संवाद किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, शैलेंद्र जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह,जिला कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता संतू, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष नायक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, सेक्टर संयोजक राहुल देव, तुलसी सोनी, लखन राजपूत, इंद्रजीत राजपूत, अतुल खटिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular