Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा का 24 घंटे का प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन...

भाजपा का 24 घंटे का प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन विस्तार का संकल्प

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ हुआ । 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 18 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पूर्ण 24 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के प्रभारी जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा, जिला मंत्री प्रभात शुक्ला सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी मंडलों के वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता इस कार्यक्रम की विशेषता रही।

प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर गहन एवं प्रेरणादायी प्रशिक्षण प्रदान किया गया—भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास एवं विकास, पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान, संगठन की कार्यपद्धति तथा कार्य विस्तार की रणनीति। इन विषयों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ संगठनात्मक दक्षता के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं के रूप में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, भवानी दत्त दीक्षित, राजेश अग्रहरी एवं अंशु तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। यह प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरित रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा, संगठन विस्तार एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लिया। द्विदिवसीय इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं ने रात्रि प्रवास करते हुए पूर्ण अनुशासन और समर्पण के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular