Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसफाई कर्मियों का भाजपाइयों ने किया सम्मान

सफाई कर्मियों का भाजपाइयों ने किया सम्मान

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत भाजपाई सभी वर्गों  के मध्य पहुँचकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन करने में जुटे हैं। सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई कर्मियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। जिले के सभी मंडलो में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।बंकी में जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश व अन्य कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के पैर पखार कर उनका स्वागत व माला पहनाकर अभिनन्दन किया।जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है जहाँ सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत मिशन के  दूत हैं।जो शहरों को साफ-सुथरा रखने में सपना जीवन खपा देते हैं। इस अवसर पर देवराज त्रिपाठी, सतीश जायसवाल, सुमित बाल्मीकि, रुद्र प्रताप अवस्थी, अभिषेक जायसवाल मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular