Thursday, October 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeभारतीय उद्योग जगत ने एक अनमोल सितारा खो दिया : गणेश केसरवानी

भारतीय उद्योग जगत ने एक अनमोल सितारा खो दिया : गणेश केसरवानी

भारतीय जगत के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सिविल लाइन पार्टी कार्यालय में शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।

इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के एक ऐसे रत्न थे जिन्हें सदियों तक याद किया जाएगा। उनके निधन से भारत ने अपना एक अनमोल सितारा खो दिया। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन अत्यंत दुःखद है और उनके निधन से भारतीय उद्योग जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग जगत के महानायक रतन टाटा का जीवन देश के औद्योगिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को समर्पित रहा। वे देश के सच्चे रत्नों के रत्न थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, रईस चंद्र शुक्ला, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, विवेक मिश्रा, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, प्रमोद मोदी, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत शुक्ला, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular