Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandसर्दी से बचाव को भाजपाइयों ने बांटे कम्बल

सर्दी से बचाव को भाजपाइयों ने बांटे कम्बल

देवबंद। गरीब, असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने कम्बलों का वितरण किया। इस दौरान भाजपाइयों ने अन्य लोगों से भी असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आने का आहवान किया।
सोमवार को भाजपा नगर महामंत्री प्रमोद शाह ने नूरपुर, इंदिरा विहार कालोनी में गरीब व असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म कम्बलो का वितरण किया।

इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुनीत कार्य है। समाजसेवा से मन को सच्ची शांति मिलती है। उन्होंने सभी सम्पन्न लोगों से असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष विकास त्यागी, स्वराज त्यागी, पवन कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, प्रवीण प्रजापति, श्याम सिंह सैनी, मंगत सैनी, अनीता सैनी, पवन टायर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular