Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiवार्डो में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

वार्डो में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। नगर पालिका सहित जिले की सभी निकायों में भाजपाइयों ने शुक्रवार को अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। धार्मिक स्थल से लेकर गली- मोहल्ले तक अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने नगर में अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जलालपुर वार्ड के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के सभी 29 वार्डो के साथ जिले की सभी नगर पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर 24 एवम 25 फरवरी को वार्ड बैठकें आयोजित करके कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया जायेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित सिंह, वार्ड संयोजक शिल्पी सिंह, शिव स्वामी वर्मा, मोलहे दीक्षित, आयुष द्विवेदी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular