Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeMarqueeभाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए विधान परिषद...

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए विधान परिषद सदस्य

 

अवधनामा संवाददाता

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर कुशीनगर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी में सभी को आगे बढ़ने का समान अवसर देती है तथा समय पर सबको उचित सम्मान भी दिया जाता है। कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र में लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष को विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर क्षेत्र के लाखों कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि विद्यार्थी परिषद से विधान परिषद सदस्य तक का सफर तय करने वाले देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के रतनपुर गांव निवासी डॉ धर्मेन्द्र सिंह साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता घरभरन सिंह अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं और माता परमा देवी साधारण गृहणी है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि देवरिया जनपद में इण्टर मीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद डॉ धर्मेन्द्र सिंह बीएससी,एमएससी व पीएचडी की पढ़ाई गोरखपुर विश्वविद्यालय से की और इसी दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सम्पर्क में आए और विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों से होते हुए प्रदेश मंत्री के दायित्व का निर्वहन किया।वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, कार्यालय मंत्री मार्कण्डेय दूबे, रमेश मिश्र, हरिशंकर राय, नागेन्द्र पाण्डेय, अशोक यादव, मनीष चौधरी, विपुल दुबे, रामाज्ञा चौहान आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular