Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiशिवलिंग का जलाभिषेक करके लोकार्पण को देखने जुटे भाजपाई

शिवलिंग का जलाभिषेक करके लोकार्पण को देखने जुटे भाजपाई

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। मंगलवार की शाम सभी मंडलो के शिवालयों पर भाजपाइयों  का जमावड़ा हुआ। लोककल्याण की प्रार्थना भी की गई।शिवलिंग पर जलाभिषेक करके महाकाल-लोक कॉरिडोर के लोकार्पण के सीधे प्रसारण को देखा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर परिसर में महाकाल लोक का लोकार्पण किया।प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी मंडलो के प्रमुख शिवालयों पर एलईडी लगाकर सीधा प्रसारण देखा गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं के जय महाकाल और हर हर महादेव के उद्घोष से परिसर गूंजता रहा। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने त्रिवेदीगंज के शिवनाम गाँव मे जोगिनी महादेव मंदिर एवं विजय आनंद बाजपेई ने ब्लॉक प्रमुख आरती रावत व अन्य कार्यकर्ताओं सङ्ग शिवलिंग का जलाभिषेक करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीन सिंह सिसौदिया, सचिन वर्मा, महामंत्री राजेश रावत, प्रमोद कुमार वर्मा,दिनेश शर्मा,सत्यनाम वर्मा,हनोमान वर्मा,लल्लू रावत,नवल बाजपेई,रामराज कनौजिया,विवेक राजपूत, सर्वेश पांडेय, गुड्डु चौहान, रामू अवस्थी , अरुण अवस्थी, मुकुट बिहारी वर्मा, अतुल रावत, शैलेंद्र दिवेदी,जितेंद्र वर्मा, पवन मिश्रा,सतीश गुप्ता,तेज बक्श वर्मा,विजय बहादुर लोधी,राम प्रसाद वर्मा,अनूप सोनी,सुरेश रावत, ज्ञान चंद रावत,पिंकू गुप्ता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular