Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा द्वारा बाबा साहब की जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा पर...

भाजपा द्वारा बाबा साहब की जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित

आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा बाबा साहब की जयंती पर ईदगाह कुतुबपुर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। सर्व प्रथम क्षेत्रीय विधायक आगरा छावनी विधानसभा जी एस धर्मेश एवं भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाबा साहब अमर रहे,बाबा साहब के सपने मोदी करेंगे पूरे आदि नारे लगाकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजकुमार गुप्ता एवं जी एस धर्मेश ने प्रतिमा के सामने सभी कार्यकर्ताओं के साथ संविधान की शपथ को पढ़ा और बाबा साहब से प्रेरणा लेकर सभी को शिक्षा की और ले जाने का प्रण लिया। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार सामाजिक समरसता और गरीबों, पिछड़े और वंचितों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। विधायक जी एस धर्मेश ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार व आदर्श एक ऐसी कुंजी है जो जीवन के कठिन से कठिन समय से बाहर निकाल सकते है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा आगरा महानगर उपाध्यक्ष राहुल सागर,हेमंत भोजवानी,मनोज राजोरा,रोहित कत्याल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular