Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभाजपा पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का किया स्वागत, समस्याओं से...

भाजपा पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का किया स्वागत, समस्याओं से कराया अवगत

अवधनामा संवाददाता’

अयोध्या। सर्किट हाउस पहुंचने पर पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद का भाजपा के विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुलाकात के दौरान उन्होने पदाधिकारियों ने अयोध्या जनपद के बारें में फीड बैंक लिया। पदाधिकारियों द्वारा बताये गये सुझावों को अधिकारियों की बैठक में रखने तथा उस पर अमल करने का उन्होने आश्वासन दिया। इस दौरान संगठनात्मक व पार्टी के कार्यक्रमों के बारें में भी विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने जिले में ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ में चौड़ीकरण व नवीन परियोजनों की प्रगति वस्तुस्थिति के बारें में उन्होने बताया। जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह व मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी ने सपा शासन काल के दौरान सिविल लाईन पर बने साईकिल पथ का प्रकरण उठाया। अरविंद सिंह ने कहा कि साईकिल पथ लगातार दुघर्टना का सबब बने है। इससे सड़क की चौड़ाई भी कम हो गयी है। भाजपा नेता गिरीश पाण्डेय डिप्पुल व कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने भी ग्रामीण परिवेश में सड़कों के खराब होने का प्रकरण उठाया। इससे पहले पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। स्वागत करने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, सुनील तिवारी शास्त्री, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, परमानंद मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, आकाश मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, योगेश मिश्रा उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular