Thursday, August 7, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaजनसम्पर्क अभियान में बूथ समिति के साथ टोली बनाकर घर-घर पहुंच रहे...

जनसम्पर्क अभियान में बूथ समिति के साथ टोली बनाकर घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपाई

अवधनामा संवाददाता

मोदी सरकार के दो कार्यकाल में देश ने असीमित उपलब्धियों का किया साक्षात्कार- खब्बू तिवारी

अयोध्या। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसम्पर्क अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बूथ समिति के साथ टोली बनाकर घर-घर जनसम्पर्क कर रहे है। लोकसभा के सभी 2074 बूथों पर अभियान की शुरूवात हुई। अयोध्या धाम के रामकोट शक्ति केन्द्र में विधायक वेद प्रकाश गुप्त, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर के विवेकानंद वार्ड, अग्रसेन वार्ड में महापौर, महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने घर-घर जनसम्पर्क किया। अम्बेडकर नगर वार्ड में जनचौपाल लगाया। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने पिपरी जलालपुर, हरिनाथपुर, कोदैला, तोरोमाफी दराबगंज, चवरढार, दशरथपुर, भावापुर, नगर पंचायत अध्यक्ष बीकापुर राकेश पाण्डेय राना के आवास पर, सहित बीकापुर बाजार के कई स्थानों पर जनचौपाल लगाया। जनचौपाल में पहुंचने पर कई स्थानों पर 51 किलो की माला से पूर्व विधायक का स्वागत किया गया।
जनसम्पर्क के दौरान महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता ने मोदी की गांरटी को घर-घर पहुंचते देखा है। मोदी सरकार की हर नीति ने राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प को स्थापित किया है। विगत 10 वर्षों में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी तथा सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा से देश का कोई भू-भाग कोई पात्र व्यक्ति छूट न पाए।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सरकार सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिला है।
नगर पंचायत अध्यक्ष आवास पर आयोजित जनचौपाल के दौरान इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि मोदी सरकार के दो कार्यकाल में देश ने असीमित उपलब्धियों का साक्षात्कार किया है। लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक परम्पराओं के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया है।
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या का अद्भुत विकास किया है। अयोध्या को विश्व मानचित्र पर स्थापित किया गया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिन पांच बूथ अभियान के तहत पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि पांच बूथों पर बूथ समिति के साथ व्यापक जनसम्पर्क कर रहे हैं।
पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी के साथ जनचौपाल में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ब्लाक प्रमुख बीकापुर दिनेश वर्मा जी, नीरज रिंकू श्रीवास्तव, नगर पंचायत बीकापुर अध्यक्ष राकेश पांडेय राणा, उत्तम तिवारी, मोनू पांडेय, विजया नंद पांडेय, सुरजीत पाल, लक्ष्मण निषाद, सुरेश पांडेय, आशीष तिवारी, जगराम निषाद, विनोद पांडेय, कुलदीप पाल, अजीत साहू, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular