Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiभाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या, खेत मे पड़ा मिला रक्तरंजित...

भाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या, खेत मे पड़ा मिला रक्तरंजित शव पुलिस की जांच शुरू

अवधनामा संवाददाता

सुबेहा बाराबंकी। थाना क्षेत्र के सराय चंदेल गांव में भाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। मृतक का रक्तरंजित शव खेत में पड़ा मिला। पेशे से अधिवक्ता मृतक गांव में ही रहकर खेतीबारी करते थे। बुधवार की शाम वह खेत में पानी चलाने के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवारीजनों ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन पूरी रात उनका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह दिनेश सिंह का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला।
जानकारी के अनुसार सीएमओ रह चुके स्वर्गीय डाक्टर राज बख्शासह के इकलौते बेटे दिनेश कुमार सिंह अधिवक्ता भी थे। फिलहाल वह गांव में ही रहकर खेतीबारी करते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह खेत में पानी चलाने के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवारीजनों ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन पूरी रात उनका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह दिनेश सिंह का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। दिनेश के चचेरे भाई भाजपा नेता अवधेश सिंह कई बाद सुबेहा के सराय चंदेल गांव के प्रधान रह चुके हैं। गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले तो गांव के बाहर खेत में दिनेश का शव पड़ा था। दिनेश की हत्या की खबर पर गांव में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए। दिनेश कुमार सिंह के सिर पर गहरे घाव थे। वहीं पास में बिजली के तारों को बांधने वाला इंसुलेटर भी गिरा पड़ा था जिसमें खून लगा हुआ था। सूचना पाते ही मौके पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बता दें कि भाजपा नेता अवधेश सिंह चंदेल के काफी करीबी संबंध रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी हैं। यही नहीं एमएलसी अंगद सिंह भी उनके समधी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular