Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा नेत्री रश्मि सिंह और आई ई एस विनय कुमार सिंह ने...

भाजपा नेत्री रश्मि सिंह और आई ई एस विनय कुमार सिंह ने एक साथ मनाई माता -पिता की पुण्यतिथि, महमदपुर में होगा हनुमान मंदिर का निर्माण

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रश्मि सिंह ने शनिवार को अपने सास, ससुर की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। पुण्य तिथि के अवसर पर उन्होंने अपने पति आई ई एस विनय कुमार सिंह के साथ गांव में हनुमान मंदिर के निर्माण की घोषणा की। पुण्य तिथि पर आयोजित भोज और प्रसाद वितरण कार्यक्रम में गांव समाज के हजारों लोग शामिल हुए। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी मौजूद रहे।

विनय कुमार सिंह के पिता हरिहर बहादुर सिंह और मां सुशीला सिंह का निधन 30और31मई को हुआ था। शनिवार को माता -, पिता की पुण्यतिथि उन्होंने एक साथ मनाई।घर के पास हनुमान मंदिर के निर्माण के पुरोहितों से पूजा कराई।

प्रसाद वितरण रश्मि सिंह ने स्वयं किया।ए डी ओ दिग्विजय सिंह और परिवार के लोग मौजूद रहे।

पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह राजनीति के समाजसेवा को भी समर्पित हैं। बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए उन्होंने अमेठी पब्लिक स्कूल एक दशक पहले शुरू किया था।इस विद्यालय में अब‌ सेकेंड्री कक्षाएं भी संचालित हैं।खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए वेअमेठी विकास खंड के सभी विकास खंडों में खेलों का आयोजन और सम्मान समारोह करा चुकी हैं ‌। सोलर एनर्जी कारपोरेशन के डायरेक्टर के रूप में उन्होंने जनहित के तमाम काम किए हैं।

अमेठी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा टिकट की सशक्त दावेदार रश्मि सिंह को एक चुनाव लड़ाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने टिकट नहीं दिया। सूत्रों का कहना है कि इस बार के पंचायत चुनाव में रश्मि सिंह पूरी ताकत से अपनी टीम को चुनाव लड़ाएंगी। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओर जिला पंचायत सदस्य तीनों पदों पर परिवार के लोगों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर एक बार फिर वे भाजपा के टिकट के जोर आजमाइश करेंगी। रश्मि सिंह के पति और आई ई एस विनय कुमार सिंह 31मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एक जून से उन्होंने भी अपना पूरा समय अमेठी में देने की योजना बनाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular