भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चल रहा गाँव चलो अभियान
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र अंतर्गत बभनी एवं अन्य बूथों पर में भाजपा नेता नामित सभासद नितेश पाण्डेय ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क कर मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखते हुए पत्रक वितरित किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में देवतुल्य जनता जनार्दन से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उनके लाभों से अवगत कराया और बताया कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, शक्ति केंद्र संयोजक रणजीत चौधरी, बूथ अध्यक्ष/ सभासद वीरू कन्नौजिया सहित राधेश्याम, संतोष कुमार, सूरज चौधरी, शिवपूजन, अजय कुमार व अरुण कुमार मौजूद रहे।





