Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeआनंद भवन में भाजपा नेता ने सादगी के साथ मानाया शादी की...

आनंद भवन में भाजपा नेता ने सादगी के साथ मानाया शादी की सालगिरह–

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा ने सपरिवार अपने मित्रों के साथ बहुत ही सादगी से शादी की सालगिरह को मनाया। वृद्ध आश्रम में उपस्थित 70 निराश्रित वृद्ध लोगों के साथ मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे भोजन का कार्यक्रम हुआ। कार्य क्रम मे विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह,समाजसेवी व पालीवाल एसोसिएट के निदेशक राकेश सिंह पालीवाल एवं उप संपादक दिनेश दुबे की उपस्थिति सराहनीय रही। वृद्धाश्रम में पानी की किल्लत को देखते हुए विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने एक हैंडपंप लगवाने की स्वीकृति देते हुए कहा कि बहुत जल्द हैंडपंप लगना शुरू हो जाएगा। साथ ही साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर बहुत जल्द ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के लिए लोगों को आश्वस्त किया। उक्त अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी जो आश्रम को संचालित कर रहे हैं सहित लगभग 16 कर्मचारियों की उपस्थिति भी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular