Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

अवधनामा संवाददाता

जौनपुर। भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर और मछलीशहर की संयुक्त कार्यसमिति सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल के चित्र और माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई।

उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के लिए काम किया है। केंद्र व राज्य की सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है और किसानों के उत्थान के लिए नई नई योजनाएं चला रही हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का काम किया जा रहा है। किसानों के सामने जो भी चुनोतियां हैं उसे सरकार दूर करने का काम करेगी पहले की सरकारें सिर्फ नारे लगाती रहीं, गरीबों-किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। हमारी केंद्र और राज्य सरकार ने उनके लिए आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय, उज्जवला, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं बनाई और लागू की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular