Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeItawaनेताओं व कार्यकर्ताओं के बल से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है...

नेताओं व कार्यकर्ताओं के बल से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा: पूर्व मंत्री

इटवा स्थित वेलकम मैरेज हाल बूथ संख्या 141 अमौना में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व निवर्तमान विधायक डॉ सतीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी की स्थापना सन 1980 में हुई थी। सबसे पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई बने थे। पार्टी के अनेकों वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को अपनी कड़ी मेहनत और कार्यकर्ताओं के बल से आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को बनाया। हम समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को गर्व है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उज्जवल विकास की ओर अग्रसर है। देश के 80 प्रतिशत से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, हमें पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, जिला पंचायत प्रदीप कशौधन, मंडल अध्यक्ष इटवा दीप नारायण त्रिपाठी, श्रवण गिरि , रामशब्द उपाध्याय, ब्यास पाण्डेय, विजय पाण्डेय, जे पी पाण्डेय, सुधीर पाठक जी, शिव तिवारी, राजेंद्र दुबे, प्रकाश चौधरी, खेमराज यादव, धर्मेंद्र मौर्या, आशीष त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, शिवा गौतम आदि भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular