Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeविधानसभाओं में एकता यात्रा की तैयारी को भाजपा ने की बैठक

विधानसभाओं में एकता यात्रा की तैयारी को भाजपा ने की बैठक

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पिछड़े वर्ग के लोगों को मजबूती से जोड़ने की कवायद

भारत सरकार के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने सभी विधानसभाओं में एकता यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

एकता यात्रा का संयोजक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य को बनाया गया है।

जिला महामंत्री प्रभात शुक्ल को कार्यक्रम का सह संयोजक बनाया गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को तन मन धन से योगदान करने की जरूरत है। सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता थे।

पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि सरकार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण करके सशक्त भारत के निर्माण के मार्ग को प्रशस्त करने का काम किया है।

बैठक को जिले के प्रवासी डॉ आर ए वर्मा, जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, दुर्गेश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।

जिला उपाध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह,गिरीश शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज,भवानी दत्त दीक्षित, जिला प्रवक्ता चन्द्र मौलि सिंह, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular