बांसी सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रथामिक विद्यालय को युग्मन के नाम पर बन्द करके गरीबों मजदूरों दलितों पिछड़ों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है भाजपा सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए ।
उक्त बातें बसपा नेता पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद ने बांसी विधानसभा के गेराम मुकुनजोत में चौपाल दौरान कहा कि भाजपा सरकार के इस फैसले पर बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु मायावती जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि बसपा सरकार बनने पर सभी विद्यालयों को फिर से चालू किया जाएगा जिससे बच्चों को शिक्षा प्रदान किया करने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय पर काम करने वाली बसपा सरकार जरूरी है आने वाले दिनों में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने के लिए कार्यकर्ता संगठित होकर गांव-गांव जाकर बसपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बतायें। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विनोद कुमार राव मोहम्मद कैफ ने अपने विचार व्यक्त किया इस दौरान गांव के दर्जनों लोग मौजूद रहे।





