Friday, February 20, 2026
spot_img
Homekhushinagarभाजपा सरकार नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम कर...

भाजपा सरकार नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम कर रही है : दुर्गेश राय

अवधनामा संवाददाता

शक्ति वंदन अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को जनपद के सभी सातों विधानसभाओं में एक साथ शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह और एनजीओ के सीआरपी तथा भीवो को सम्मानित कर नेताओं ने भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से बताते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सेवरहीं ब्लाक सभागार में आयोजित तमकुहीराज विधानसभा के शक्ति सम्मान समारोह में नारी शक्ति को सम्मानित करने के बाद कहा कि यत्र नारी पुजयन्ते रमंते तत्र देवता का जो सूत्र हजारों वर्षों पूर्व हमारे ग्रंथों में वर्णित है। उसको मोदी सरकार में पिछले 10 सालों में हमने पूरा होते हुए देखा है। 21वीं शताब्दी पूरी तरीके से महिला शक्ति के नाम रहेगी। कहा कि हमारी सरकार नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम कर रही है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की सखी बहनों को सशक्त बनाने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है समूह की बहनों को लखपति दीदी ड्रोन दीदी बनाकर सरकार ने स्वालंबन के माध्यम से नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी तथा शक्ति वंदन कार्यक्रम के संयोजक विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि हाटा और कुशीनगर विधानसभा में सांसद विजय कुमार दूबे, फाजिलनगर विधानसभा में विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पडरौना विधानसभा में जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, खड्डा विधानसभा में विधायक विवेकानंद पाण्डेय और रामकोला विधानसभा में विधायक विनय प्रकाश गोंड ने शक्ति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नारी शक्ति को सम्मानित एवं सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular