Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiभाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को तबाह किया: हाजी फरीद

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को तबाह किया: हाजी फरीद

BJP government destroyed Uttar Pradesh: Haji Farid

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी (Barabanki)। पूरे प्रदेश में विकास का पहिया रुका हुआ है लोगो को धर्म के नाम पर बहकाकर सरकार में आयी भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता को बर्बादी की तरफ ठकेल दिया है, लेकिन आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।
यह विचार आज विधानसभा कुर्सी के अपने जनसंम्पर्क के दौरान पूर्व मंत्री फ़रीद महफुज क़िदवई ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल रसोईं गैस के दाम आसमान छू रहे है, लेकिन सरकार के लोग अपने चन्द उद्योगपति साथियो की मदद के कारण आँख मूँदकर बैठी है। श्री क़िदवई ने आगे कहा कि अखिलेश यादव की जनहितकारी योजनाए बन्द करके भाजपा सरकार ने जो धोखा जनता को दिया है, वो माफी के लायक नही है। इस सरकार ने दलितों पिछडो गरीबो  को पीछे करने का काम किया है। यही लोग भाजपा को सरकार से बाहर करके  इसका बदला जरूर लेगे श्री क़िदवई ने आज सलेमपुर गंगचोली, शैली कीरतपुर, समेत आधा दर्जन गांवों का दौरा किया।
आज के जनसम्पर्क में मुख्य रूप से बेलहरा नगर अध्यक्ष सुनील सोनी ब्लॉक अध्यक्ष निंदुरा देशराज रावत, संजय सिंह, इन्द्रेश रावत, विनीत सिंह, अजहर, छोटू, राम गोपाल (प्रधान), प्रमोद सिंह, अलाउद्दीन, राम हर्ष यादव (प्रधान) इस्माइल गुरलाल सिंह समेत सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता, समर्थक मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular