Thursday, March 20, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhभाजपा ने जो वादा किया था उसे पूरा किया- संजय निषाद

भाजपा ने जो वादा किया था उसे पूरा किया- संजय निषाद

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़ । राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का राहुल प्रेक्षागृह में कार्यकर्ता सम्मेलन में शुक्रवार को जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि नए वर्ष पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी देना था। गोरखपुर में पिछले दिनों कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में लोग आए और मुख्यमंत्री भी थे। साथ मिलकर संकल्प को पूरा करने का काम कर रहे हैं। पार्टी और संगठन के तमाम विंग महिला मोर्चा युवा मोर्चा समेत अन्य इकाई जो है उनको ब्लॉक स्तर पर से आगे ले जाना है। वही संजय निषाद ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। प्रयागराज में शृंगेरपुर धाम में भगवान राम और निषादराज की गले लगी हुई प्रतिमा और वहां पर किले का निर्माण किया जा रहा है। 26 मार्च को निषादराज की पंचमी तिथि पर जयंती है नवमी पर भगवान राम की जयंती मनाई जाती है। एक बड़ा कार्यक्रम निषादराज की जयंती पर आयोजित किया जाएगा। संजय निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार के लिए काम करती है जबकि बीजेपी और उनकी पार्टी पब्लिक के लिए काम करती है। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ जीत दर्ज करेगी। जिन सीटों पर जीत का अंतर कम था, उस पर पार्टी विशेष रूप से ध्यान दे रही है। संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज को सत्तर वर्षों में किसी भी सरकार में उसका हक और अधिकारी नहीं मिला। पहले समाज की गली में पव्वा बटता था अब निषाद पार्टी का पर्चा बटता है। बिना संविधान में सरकार में हिस्सेदारी के भला नहीं हो सकता। पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया जा रहा है। ताकि वर्तमान सरकार में हमें संविधान के अनुसार हक और अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के साथ ही भाजपा से मुस्लिम वर्ग भी अब तेजी से जुड़ रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने 70 साल की सत्ता में कुछ नहीं किया, वह अब क्या कर सकते हैं। कांग्रेस ने मुस्लिमों को बेहोश किए रखा लेकिन अब जागरूकता आ रही है। एक सवाल के जबाब में कहा कि शिवपाल यादव कभी सपा से अलग नहीं हुए। सपा सिर्फ अपने परिवार के लिए काम कर रही है। वह कभी सर्वसमाज का भला नहीं कर सकती। लोक निर्माण विभाग द्वारा आजमगढ़ जिले की सड़कों को बिना गड्ढा मुक्त किए ही गड्ढा मुक्त होने की रिपोर्ट भेजे जाने पर कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में आने के सवाल पर संजय निषाद का कहना है कि वह हमारे बड़े भैय्या हैं जिस दिन उनके सलाहकार बदल जाएंगे वह पार्टी में आ जाएंगे। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा परिवार के लिए बनी है और हमारी पार्टी पब्लिक के लिए बनी है। चाचा शिवपाल यादव से गठबंधन के बाद भी कुछ करिश्मा होने वाला नहीं है।
शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर पर संजय निषाद का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि भगवान राम इस देश के आराध्य देव हैं।
उन्होंने कहा की प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रही है। लगातार प्रदेश आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2024 में भी निषाद पार्टी का भाजपा से गठबंधन चलता रहेगा। यूपी मं भाजपा जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। निषाद पार्टी के लोग अपने अधिकारों को लेने के लिए आगे झंडा लेकर आ रहे हैं। संजय निषाद का कहना है कि मछुवा समुदाय जब कांग्रेस का बटन दबाता था तो कांग्रेस सत्ता में आती थी। उसके बाद सपा बसपा का बटन दबाया पर आज तक मछुवा समाज को कुछ मिला नहीं सिर्फ छला गया। आज के दिन हम इतिहास रचने आए हैं। जो हमारे कार्यकर्ता आने वाले बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहे हैं, संविधान में हिस्सेदारी के लिए काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular