Friday, March 13, 2026
spot_img
HomePoliticalBJP-Congress: खरगे पर भाजपा का तगड़ा पलटवार, कांग्रेस पर आतंकियों से संबंध...

BJP-Congress: खरगे पर भाजपा का तगड़ा पलटवार, कांग्रेस पर आतंकियों से संबंध का आरोप

भाजपा के सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को भयानक सपना बताने की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के आतंकवादियों से संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए। सोनिया गांधी पर 2008 के बटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के शवों पर भी रोने का आरोप लगाया।

भाजपा के सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को ‘भयानक सपना’ बताने की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

कांग्रेस पर आतंकवादियों के शवों पर रोने का आरोप लगाया

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के आतंकवादियों से संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर 2008 के बटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के शवों पर भी ‘रोने’ का आरोप लगाया।

संबित पात्रा ने कही ये बात

संबित पात्रा ने मंगलवार को कहा कि एक समय था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री आतंकवादियों और कश्मीरी अलगाववादियों के साथ बैठकें करते थे। बटला हाउस मुठभेड़ के बाद सोनिया गांधी आतंकियों के शवों पर रोती थीं।

आगे बोले अब भारत पाकिस्तान के अंदर आतंकी ढांचों को नष्ट कर रहा है। 2010 में जब नक्सलियों ने हमारे 76 जवानों को मार डाला था, तब कुछ विश्वविद्यालयों में जश्न मनाया गया था। अब नक्सलवाद पतन के कगार पर है। यह सरकार कांग्रेस के लिए एक बुरा सपना होगी, जिसने 99 बार हार का सामना किया है।’

अब भारत दुनिया के शीर्ष चार देशों में है

पात्रा ने कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के 11 वर्षों को भयानक सपना कहा है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि 11 साल पहले, जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं थे, तब भारत को दुनिया में ‘फ्रैजाइल फाइव’ में माना जाता था। अब भारत दुनिया के शीर्ष चार देशों में है। यह भारत की यात्रा थी।”

कांग्रेस नेताओं को CBI, ED से समन मिलते हैं

पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सीबीआई, ईडी या अदालत से समन मिलते हैं। उन्होंने सोचा था कि यह देश उनकी संपत्ति है। वे सभी प्रकार के घोटालों का हिस्सा थे। अब उन्हें अपने कर्मों के परिणामों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular