Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiहरियाली बचाने को आगे आई भाजपा, पौधरोपण से शुरुआत

हरियाली बचाने को आगे आई भाजपा, पौधरोपण से शुरुआत

 

अवधनामा संवाददाता

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सरकारी महकमों के साथ साथ इस बार सत्तारुढ दल भाजपा द्वारा भी पौधरोपण किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी ने सभी मंडलों में लक्ष्य निर्धारित किया है।
सिरौलीगौसपुर मंडल मेंं 11 सौ पेंड लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सेक्टर वार कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय की अगुवाई में आईटीसेल संयोजक विधानसभा रामनगर अमित भैया रामजी ने अपनी टीम के साथ ग्राम बरौलिया किन्तूर खजुरिहा रसूलपुर सहित करीब आधा दर्जन गांवों में पौधरोपण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। हमारे सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में पौधे रोपित कर जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रामसागर कनौजिया रामनिवास लोधी शिवराज विश्वकर्मा ज्ञान मौर्य रामफेर तिवारी राजेश पुत्तन उमेश निगम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular