Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeयादगीर में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता, हिरासत में 18 लोग; धारा...

यादगीर में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता, हिरासत में 18 लोग; धारा 144 लागू

बेंगलुरु। कर्नाटक के यादगीर में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। झड़प के बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं, पुलिस ने चार आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा 18 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है।
शनिवार तक इलाके में कफ्र्यू
यादगीर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ सीबी वेद मूर्ति ने शुक्रवार को कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है। इलाके में फिलहाल शांति है। उन्होंने बताया कि केएसआरपी के तीन प्लाटून, एक अर्धसैनिक बल कंपनी, दो डीएसपी, 100 पुलिस कांस्टेबल, पांच सर्कल पुलिस इंस्पेक्टर और पीएसआई को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि एहतियात के लिए सुरपुरा में 8 अप्रैल तक कफ्र्यू के आदेश दिए गए हैं। हिंसा में 120 लोगों की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए राजा कृष्णप्पा नायक और शांता गौड़ा चन्नपट्टना एक जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस कोडेकल गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां धार्मिक मेला लगा हुआ था। जुलूस निकाले जाने के दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। बहस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया और हिंसा भड़क गई।
हिंसा में हुई पत्थरबाजी, कई वाहन क्षतिग्रस्त
कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव में 10 से Óयादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को पुलिस थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर पथराव किया और मारपीट की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular