Saturday, May 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya मनाया गया केंद्रीय मंत्री का जन्म दिवस

 मनाया गया केंद्रीय मंत्री का जन्म दिवस

 

अवधनामा संवाददाता

अस्पताल में किया गया फल वितरण व रक्तदान
अयोध्या। केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का 41वां जन्म दिन गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके उज्जवल भविष्य व सुखद जीवन की कामना की गई।
अपना दल एस के प्रदेश सचिव युवा मंच प्रमोद सिंह ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में अनुप्रिया पटेल पिछड़ों, दलितों व हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। कुशल नेतृत्व क्षमता व दूरदर्शी सोच के चलते इतनी कम उम्र में उन्हें जो मुकाम मिला है। बिरले लोगों को ही मिलता है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दलित बस्तियों में जाकर मिष्ठान का वितरण किया। केंद्रीय मंत्री अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों व तीमारदारों को फल का वितरण किया गया व जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया साथ ही मोदहा स्थित कुष्ठ आश्रम में केक काटकर जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिविल लाइंस में अपना दल एस के प्रदेश सचिव युवा मंच प्रमोद सिंह द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान अपना दल एस के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर घनश्याम पटेल, राम नयन पटेल, मिथलेश कौशल, अनुराग निषाद,राम बहादुर, आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular