Tuesday, May 13, 2025
spot_img
Homekhushinagarतीन दिन पूर्व जन्में बच्चियों का मनाया गया जन्मोत्सव

तीन दिन पूर्व जन्में बच्चियों का मनाया गया जन्मोत्सव

अवधनामा संवाददाता

जन्म देने वाली सभी माताओं को मिष्ठान व साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

कुशीनगर। जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पत्र के अनुपालन में सोमवार को जिला चिकित्सालय, रविन्द्र नगर धूस स्थान, पडरौना, महिला चिकित्सालय पडरौना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया जनपद कुशीनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।

जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आज से तीन दिन पूर्व तक जन्म लिए हुए बच्चियों का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया, तथा उनकी माताओं श्रीमती प्रिया सिंह पत्नी मुरली मनोहर सिंह, विनिता पत्नी चन्द्रभान, गुडिया पत्नी सरीफ, विन्द्रावती देवी पत्नी विनोद विश्वकर्मा, प्रियंका तिवारी पत्नी उमेश तिवारी, पूजा पत्नी विशुनदेव, सोनम चौधरी पत्नी देवानन्द चौधरी, आरती पत्नी जितेन्द्र चौहान, संतोषी गुप्ता पत्नी मुखलाल, गरिमा पत्नी अजय, नीलम देवी पत्नी शैलेष पटेल, शालीनी पत्नी गुड्डु सरगम पत्नी सूरज, धीरा देवी पत्नी दुर्गेश निशाद, पूजा पत्नी मिट्ठू इसी प्रकार महिला चिकित्सालय, पडरौना में श्रीमती प्रिती पत्नी मुन्ना, तैयाब खातून पत्नी साकिम अली, नेशा पत्नी मुस्लिम, शान्ति देवी पत्नी राजन प्रसाद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसया में श्रीमती रीना देवी पत्नी दीपक प्रसाद, मीरा देवी पत्नी दुर्गेश राजभर, पूजा राय पत्नी मैनेजर, निशा देवी पत्नी विनोद, निक्की देवी पत्नी रामसागर आदि को उपहार स्वरूप बेबी किट, साल, मिष्ठान, चाकलेट एवं केक काट कर वितरण किया गया तथा जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया, जिसमें उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी दिया गया।

इस अवसर पर सतेन्द्र वर्मा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, राजेश्वरी कुमारी नर्स ऑफिसर, अमीत कुमार राय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, तथा महिला चिकित्साला पडरौना में उप जिलाधिकारी, महात्मा सिंह, सदर पडरौना, डा० संजीव सूमन, काजी अतिकुर्रहमान, पीएन उपाध्याय, दिग्विजय नाथ सिंह, बन्दना कुशवाहा आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular