Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurझाड़ फूंक कराकर लौट रहे बाइक सवार खाई में गिरे, एक की मौत

झाड़ फूंक कराकर लौट रहे बाइक सवार खाई में गिरे, एक की मौत

अवधनामा संवाददाता 

हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव से झाड़ फूंक कराकर लौट रहे बाइक सवार सोमवार की दोपहर धौहल-जलालपुर मार्ग के बीच बंगराहे नाले की खाई में जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा युवक सही सलामत हालत में होते हुए मौके से निकल भागा, जिसने किसी को घटना के बारे में कोई जानकारी तक नहीं दी। दो घंटे तक दोनों युवक खाई में पड़े तड़पते रहे। बाद में पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी सरीला लाया गया, जहां एक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। जनपद जालौन के थाना आटा के परासन अलमोरी गांव निवासी 20 वर्षीय राजू उर्फ परमसुख पुत्र हरीकिशन थाना जलालपुर के राजामऊ गांव में अपनी ननिहाल में रहता है। राजू कल सोमवार को अपने रिश्तेदार संजय पुत्र चंद्रभान और बबलू पुत्र गड़ेला के साथ जलालपुर के भेड़ी गाँव झाड़-फूंक कराने गया हुआ था। वापस लौटते समय दिन के 3 बजे के आसपास धौहल जलालपुर मार्ग के बंगराहे नाले के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक खाई में जा गिरी। इस हादसे में राजू और संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बबलू सही सलामत बच गया। लेकिन घायलों की मदद करने के बजाए बबलू वहां से भाग निकला। दोनों घायल घटना स्थल पर दो घंटे तक पड़े तड़पते रहे। इसकी वजह से किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद राजू को मृत घोषित कर दिया और संजय को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। परिजन संजय को कानपुर ले गए हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular