Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeकार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, चालक घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, चालक घायल

दुर्घटना के बाद कार सवार कार लेकर हुआ फरार 
महोबा । महोबा गौरिहार मार्ग पर सिचहरी तिराहे के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन में बुधवार की रात को बाइक में टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार का जिला अस्पताल महोबा मेें उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद कार सवार चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए का लेकर फरार हो गया। पुलिस कार चालक का सुराग लगाने में जुट गई है।
कोतवाली महोबा के ग्राम रैपुरा निवासी मनोज पुत्र धर्मलाल प्रजापति जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश के कस्बा बारीगढ निवासी भूपेंद्र पुत्र रामस्वरूप के साथ गौरिहार एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, शादी समारोह से बुधवार की शाम को वापस लौटते समय सिचहरी चैरहा के पास एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मनोज प्रजापति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई राहगीरों की मदद से घायल भूपेंद्र निवासी बारीगढ को गंभाीर हालत में जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई कामयाबी नही मिली है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular