Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeEducationBihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट brlps.in पर जारी, स्कोरकार्ड एवं...

Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट brlps.in पर जारी, स्कोरकार्ड एवं कटऑफ यहां से करें डाउनलोड

बिहार जीविका भर्ती का रिजल्ट एवं कटऑफ जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट के साथ ही इस पेज से स्कोरकार्ड एवं कटऑफ चेक कर सकते हैं।

बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से जीविका भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर घोषित हुआ है। एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। Bihar Jeevika Result 2026 चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

2747 पदों पर होंगी नियुक्तियां

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। सफल उम्मीदवारों को जीविका पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2747 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • बिहार जीविका रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर कैंडिडेट लॉग इन में क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर/ लॉग इन आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

नतीजे जारी होने के साथ ही विभाग की ओर से कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त किये हैं केवल वे भी भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

वर्ग के अनुसार कटऑफ

इस भर्ती के लिए सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब अंतिम चरण में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। ऐसे में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ईमेल / SMS पर लगातार नजर बनाये रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular