Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeसहारनपुर की पत्रिका पर बडे़ साहित्यकार दिल्ली में करेंगे चर्चा

सहारनपुर की पत्रिका पर बडे़ साहित्यकार दिल्ली में करेंगे चर्चा

 

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। सहारनपुर से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका शीतलवाणी पर आठ अक्तूबर को दिल्ली में देश के दो दर्जन से अधिक बडे़ साहित्यकार चर्चा करंेगे। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार नासिरा शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेन्द्र मुख्य अतिथि होंगे।
पत्रिका के संपादक डॉ.वीरेन्द्र आज़म ने जानकारी देते हुए बताया कि शीतलवाणी का जनवरी-जून 2022 संयुक्तांक देश के प्रख्यात कथाकार तथा कथेतर गद्य शिल्पी बलराम पर केंद्रित है। इसी अंक को आधार मानकर हिन्दी भवन दिल्ली में देश के अनेक बडे़ साहित्यकार कथाकार बलराम के सृजन और उनके व्यक्तित्व तथा शीतलवाणी के साहित्यिक योगदान पर चर्चा करेंगे। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार नासिरा शर्मा जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी वहीं साहित्य अकादेमी पुरस्कार प्राप्त डॉ.अनामिका विशिष्ट वक्ता होंगी।
इनके अतिरिक्त देश के प्रख्यात पत्रकार व साहित्यकार प्रियदर्शन, प्रख्यात समीक्षक, लेखक व कवि ओम निश्चल, दिल्ली विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार हरिमोहन शर्मा, सुविख्यात कथाकार विवेक मिश्र, महेश दर्पण व अशोक मिश्र, विख्यात हिन्दी गजलकार कमलेश भट्ट कमल के अलावा साहित्यकार सुंधाशु गुप्त व अरुणेंद्रनाथ वर्मा सहित अनेक साहित्यकार शामिल रहेंगे। शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेन्द्र मुख्य अतिथि होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular