Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeभीम आर्मी भीम पाठशाला व रक्तदान शिविर का करेगी आयोजन: दीपक

भीम आर्मी भीम पाठशाला व रक्तदान शिविर का करेगी आयोजन: दीपक

 

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भीम आर्मी के जिला संयोजक दीपक बौद्ध ने कहा कि सामाजिक कार्यो के अंतर्गत पुनः भीम पाठशाला व रक्तदान शिविर का आयोजन कर बहुजन महापुरूषों की विचारधारा को आगे पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान दीपक बौद्ध का जिला संयोजक बनाये जाने पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने संगठन प्रमुख व आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की नीति पर चलते हुए संगठन को मजबूत किया जायेगा और देवबंद से ही पुनः भीम पाठशाला और रक्तदान शिविर लगाकर बहुजन महापुरूषों की विचारधारा को समाज में फैलाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा, जिससे कि चन्द्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत किया जा सकें। इस दौरान जिला संयोजक दीपक ने अमित को जिला प्रचारक बनाया। इस दौरान मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल, अतुल पातीयाल, राहुल राज, अजित, संजय, पवन कुलसठ, साजिद अली, संदीप सैनपुर, आशा, किरण, विकास गौतम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एड.अजय गौतम ने किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular