Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaतीन सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी ने किया...

तीन सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी ने किया प्रदर्शन

अवधनामा संवाददाता

उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन
अयोध्या।भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से सदर तहसील मे तीन सूत्रीय मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी से मांगों के निस्तारण के लिए वार्ता की गई।उपजिलाधिकारी ने किसानों को उनकी मांगो का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की।किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से की गई मांगो की जानकारी देते हुए संगठन के मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया की अंकारीपुर पुरौवा में शिव शंकर पांडेय की बैनामा शुदा जमीन पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को पुलिस अनधिकार  रोक रही है। इसी प्रकार बदनपुर में अच्छे लाल राजभर के घर से राज प्रताप के घर तक नाली बनायी जानी है। ग्राम प्रधान कहीं-कहीं नाली बना रहा है,और कहीं कहीं छोड़ दे रहा है। गांव में शौचालय की जांच कराई जाएः तमाम गरीब ऐसे बाकी हैं जिनका अभी तक शौचालय नहीं बनाया गया है ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बंधनपु,र गोसाईगंज, गद्दोपुर, महबूबगंज व मया रोड पर छुट्टा जानवरों की समस्या है। संबंधित अधिकारी इस समस्या का निदान करें। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने किया। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष राजति राम वर्मा ,तहसील अध्यक्ष कपिल देव यादव, दयाराम, रीमा देवी, महिला अध्यक्ष इंद्रावती, प्रियंका, रेशमा बानो सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular