Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaनगर पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी

नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी

अवधनामा संवाददाता

मिल्कीपुर-अयोध्या।मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत नगर पंचायत कुमारगंज में भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत चुनाव प्रभारी राधेश्याम त्यागी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।इसको लेकर हाल ही में नगर निकायों में चुनाव संयोजक, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। यह सभी लोग बैठक में शामिल हुए। जीत की रणनीति पर शनिवार को मैराथन मंथन चला। इसमें कहा गया कि पार्टी का लक्ष्य सभी सीटों पर जीत का है। कस्बा कुमारगंज में भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कस्बा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई जहां पर संयोजक साहब प्रसाद कौशल, राम भवन पांडे, दिनेश कौशल, विनोद अग्रहरि, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा, युवा मोर्चा राघवेंद्र सिंह “विक्की”कुमारगंज मंडल महामंत्री अनिल सिंह नगर पंचायत कुमारगंज के भाजपा मीडिया प्रभारी सूरज कौशल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 चुनाव प्रभारी राधेश्याम त्यागी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जोर शोर से चुनाव की जीत हासिल कराने के लिए जुट जाएं और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में मतदाताओं व नगर वासियों को जानकारी दें ताकि अन्य पार्टी के लोग मतदाताओं को इसी तरीके से गुमराह ना कर सके।कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए त्यागी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की नीतियों का शत-प्रतिशत लाभ जनता को तभी मिल सकता है। जब निकायों में भाजपा की सरकार हो, यानी निकायों में भी एक बार फिर भाजपा की जीत का परचम फहरेगा तो हम और भी अधिक मजबूती से अपने काम और प्रभाव को बढ़ा सकेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular