Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurभारत विकास परिषद चला श्रीराम कथा की ओर

भारत विकास परिषद चला श्रीराम कथा की ओर

 

अवधनामा संवाददाता

 

ललितपुर। सनातन जन जागृति ट्रस्ट रजि. की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय फोरलेन स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारी एवं जय अम्बे रक्तदान समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भाविप के डा.संजीव कडंकी ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी 9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होने वाली श्रीराम कथा को पूर्ण समर्थन देते है। जय अम्बे रक्तदान समिति अध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि सभी यंग पदाधिकारी तन मन धन से सनातन जन जागृति ट्रस्ट का समर्थन करती है। हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ट्रस्ट का विस्तार करते हुए शरद तिवारी को प्रदेश सचिव, अजय प्रताप सिंह को प्रदेश युवा सचिव, राकेश तिवारी को जिला सचिव, जगदीश सिंह कुंआतला को जिला संरक्षक एवं पं.ब्रजेश स्वामी सचिव पद पर एवं अमर सिंह तोमर को जिला उपाध्यक्ष सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह वघेल, भरत किशोर रावत, मुन्नासिंह चौहान, मुरारी वैद्य, भूपेंद्र सिंह तोमर, यशपाल परिहार, भगवत सिंह बैस, त्रिदेव दुवे, अमरराज पटेल, दीपक जैन, डा.प्रबल सक्सेना, अरविंद कुमार, जेके दुवे, अनुज शर्मा, नीरज समैया, मनोज जैन, संदीप, सुनील शर्मा, राणा परमार, मोहित कुमार, शिवम पस्तोर, अजय प्रताप सिंह, हर्ष नामदेव, इंद्रपाल सिंह गोर, आलोक मिश्रा, छत्रपाल सिंह परमार, बृजपाल सिंह परिहार, अमरेन्द्र बुन्देला, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भगवत सिंह बैस तेरा ने किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular