Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला कार्यालय पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्साहवर्धन के साथ किया...

जिला कार्यालय पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्साहवर्धन के साथ किया गया समापन

अवधनामा संवाददाता

 राहुल गांधी की यात्रा से देश से नफरत खत्म भाईचारा को मिल रहा बढ़ावा — अभिषेक सिंह राणा
 भाजपा लोकतंत्र की हत्या व संविधान को कुचल रही है– अर्जुन पासी

सुल्तानपुर। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद में शुभारंभ हुई राहुल गांधी के समर्थन में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कब मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मे समापन किया गया। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी की मौजूदगी में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण से रथ सजाकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा थीम बजाते हुए राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद, न्याय यात्रा जिंदाबाद, जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो, संविधान जिंदाबाद, आदि नारों के साथ शहर के लालडिग्गी चौराहा, नॉरमल चौराहा, राहुल चौराहा, बाधमंडी चौराहा, शाहगंज चौराहा, चौक, सब्जी मंडी, जिला अस्पताल, कोतवाली बस अड्डा चौराहा, दीवानी न्यायालय तिकोनिया पार्क कलेक्ट्रेट डाकखाना चौराहा, सुपर मार्केट होते हुए वापस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे जहां कार्यक्रम का समापन किया गया. समापन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय व शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जनपद के विभिन्न ब्लॉक में न्याय पंचायत स्तरीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में न्याय यात्रा निकाली गई जिसका आज जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर समापन किया गया। यह यात्रा देश में अमन चैन, भाईचारा को बढ़ावा देने और देश में नफरत खत्म करने6 व बढ़ती महंगाई बेरोजगारी समाप्त करने अथवा समाज में हर तबके के लोगों को न्याय मिले यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा विभिन्न राज्यों में जन समर्थन मिल रहा है कहीं-कहीं यह यात्रा में व्यवधान डालने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोग पूरी कोशिश किए लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ना कभी डरे हैं न कभी झुके हैं पूरी निडरता के साथ लाखों का जन्म सैलाब लिए हमारे नेता इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी ने कहा कि भाजपा संविधान की हत्या कर रही है और लोकतंत्र को कुचलना का काम कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कतई नहीं होने देगी, कांग्रेस का कार्यकर्ता अन्याय अत्याचार के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी,हौसिला भीम, तेजबहादुर पाठक, विश्वनाथ मिश्र आदि लोगों ने समापन के दौरान संबोधन किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नफीस फारुकी, पवन मिश्रा नन्हे, कृष्ण कुमार मिश्रा, पवन मिश्रा, मो मुबीन अहमद, गफ्फार खान, सुब्रत सिंह सनी, रणजीत सिंह सलूजा, ममनून आलम, विनय विक्रम सिंह निकलेश सरोज, मीनू यादव, नसीम खान,सेवा दल अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, मिर्जा अकरम वेग, सिराज अहमद भोला, ओमप्रकाश त्रिपाठी चौटाला, उस्मान खान सिराज सिद्दीकी, कालीसहाय सिंह, ओमप्रकाश सिंह,योगेश सिंह, अपरबल सिंह, अमोल बाजपेई, मनीष तिवारी,विभु पांडे, चंद्रभान सिंह चुना, इमरान मोनू, नंदलाल मौर्य, दयाशंकर दुबे, देवेंद्र तिवारी आवेश खान, इमरान अहमद,अर्श खान लकी आदि लोग शामिल रहे।
पुण्यतिथि पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी–
सुल्तानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मनाई गई। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर ही उन्होंने भारत को अंग्रेजी सरकार की 200 साल की गुलामी से आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।
अभिषेक पांडेय ने थामा कांग्रेस का दामन–
देश में बढ़ रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकप्रियता से प्रभावित होकर जनपद के कादीपुर निवासी अभिषेक पांडे मैनेजर कादीपुर प्ले स्कूल ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी की मौजूदगी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने उन्हें पार्टी पार्टी का फटक पहन कर सदस्यता दिलाई। अभिषेक पांडे ने सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत कहा कि पार्टी जो भी दिशा निर्देश करेगी हम पूरी ईमानदारी के साथ उसे निर्वहन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular