Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya भक्त प्रहलाद सेवा समिति की सामाजिक मुद्दों पर हुई समीक्षा बैठक

 भक्त प्रहलाद सेवा समिति की सामाजिक मुद्दों पर हुई समीक्षा बैठक

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। भक्त प्रहलाद सेवा समिति की सामाजिक मुद्दों पर एक चिंतन व समीक्षा बैठक सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर ने की व संचालन महासचिव ओमप्रकाश ओमी ने किया बैठक की शुरुआत प्रभु झुलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर और गायत्री मंत्र के साथ हुई महासचिव ओमी ने बताया कि समिति को गुजरात से आये निमंत्रण पर चर्चा कर बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 से 14 अगस्त गुजरात के नर्मदा में सिंधी हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिंधी राष्ट्रीय सम्मेलन में समिति के 31सदस्य शामिल होगे ओमी ने बताया कि चिंतन बैठक में कई सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई व मार्च अप्रैल में आयोजित बारहा दिवसीय प्रभु झुलेलाल जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा हुई बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया बैठक में राकेश तलरेजा, नारायण दास, राजकुमार मोटवानी,खान चंद,कन्हैया माखेजा,टीकम दास,सुनील रामानी, तेजकुमार माखेजा,जयराम दास,कपिल हासानी,सुरेश तलरेजा,मनोहर आहूजा, लक्ष्मण माखेजा,रामदास खटवानी,शंकर केवलरामानी,राम मोटवानी, बलराम खत्री,सुरेश भारतीय,हरीश सावलानी,सुरेश केवलरामानी,बलदेव आडवाणी,संतोष रायचंदानी,बलदेव रूपानी, गोविंद राम मध्यान,शंकर माखेजा,बलदेव माखेजा,प्रेम रोचलानी, विक्रम आहूजा,रितेश लखमानी, नितिन तोलानी,राकेश साधवानी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular